• Home  
  • CM विष्णुदेव साय की बड़ी उपलब्धि: NMC ने छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को दी मंजूरी, 250 MBBS सीटों का रास्ता साफ
- छत्तीसगढ़ - देश-विदेश - पॉलिटिक्स

CM विष्णुदेव साय की बड़ी उपलब्धि: NMC ने छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को दी मंजूरी, 250 MBBS सीटों का रास्ता साफ

जांजगीर, जशपुर-कुनकुरी, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और गीदम-दंतेवाड़ा में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, 2026-27 से शुरू होगा MBBS का नया सत्र रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी प्रदान कर दी है। […]

जांजगीर, जशपुर-कुनकुरी, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और गीदम-दंतेवाड़ा में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, 2026-27 से शुरू होगा MBBS का नया सत्र


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश में 250 नई एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।

एनएमसी की मंजूरी के बाद अब जांजगीर, जशपुर-कुनकुरी, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और गीदम (दंतेवाड़ा) में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे। प्रत्येक कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 50-50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी गई है।

मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली सफलता

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक निरीक्षण में कुछ तकनीकी एवं अधोसंरचनात्मक कमियों के कारण मेडिकल कॉलेजों को अनुमति नहीं मिल पाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आवश्यक संसाधनों की पूर्ति कर एनएमसी के समक्ष पुनः प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा दोबारा निरीक्षण के बाद सभी आवश्यक मानकों को पूरा पाए जाने पर पांचों मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

आदिवासी और ग्रामीण अंचलों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ

पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू होने से दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को भी डॉक्टर बनने का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

इन मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से संबंधित जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक शिक्षण अस्पताल विकसित होंगे और लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा।

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

मेडिकल कॉलेजों के संचालन से डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी विशेषज्ञों सहित हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही होटल, परिवहन, किराये के मकान और स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी।


इन जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज

  • ✅ जांजगीर
  • ✅ जशपुर-कुनकुरी
  • ✅ कबीरधाम
  • ✅ मनेंद्रगढ़
  • ✅ गीदम (दंतेवाड़ा)

एक नजर में

  • ✔️ NMC ने 5 नए मेडिकल कॉलेजों को दी मंजूरी
  • ✔️ कुल 250 नई MBBS सीटों पर होगा प्रवेश
  • ✔️ प्रत्येक कॉलेज में 50-50 सीटें स्वीकृत
  • ✔️ 2026-27 शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • ✔️ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *