• Home  
  • कुसमी पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोरी की वारदातों का खुलासा, 25 लाख के जेवर व दो स्कूटी बरामद
- खेल समाचार

कुसमी पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोरी की वारदातों का खुलासा, 25 लाख के जेवर व दो स्कूटी बरामद

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Ut tellus suspendisse nulla aliquam Risus rutrum ultrices pretium dolor amet consectetur.

कुसमी नगर में लगातार हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए कुसमी पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक एवं उसके सहयोगी सुरेंद्र नगेशिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो स्कूटी तथा सोने-चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना 19-20 जून 2026 की दरम्यानी रात तिवारी कॉलोनी कुसमी में हुई थी। अज्ञात चोर ने तसिया एक्का के किराये के मकान की खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और स्कूटी की चाबी निकालकर बाउंड्री के भीतर खड़ी टीवीएस जुपिटर (क्रमांक CG 14 MQ 0463) चोरी कर ली। मामले में थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसके बाद 1-2 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात वार्ड क्रमांक 4, जशपुर रोड कुसमी निवासी चंदन गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, एप्पल मोबाइल तथा बाहर खड़ी टीवीएस जुपिटर स्कूटी चोरी कर ली। इस मामले में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

लगातार हुई दो चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुसमी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक तथा चोरी का सामान छिपाने में सहयोगी सुरेंद्र नगेशिया को अंबिकापुर से पुलिस अभिरक्षा में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर दोनों चोरी की घटनाओं में चोरी गई दो स्कूटी, सोने-चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गुरुवार 9 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना कुसमी एवं सामरी पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दीपक बड़ा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निरेंद्र भंडारी, उप निरीक्षक जयश्री वर्मा, प्रधान आरक्षक विकास कुजूर, संजय साहू तथा आरक्षक मनोज लकड़ा, धीरेंद्र चंदेल और विकास भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *