• Home  
  • कोरबा MBBS इंटर्न का सम्मान करो, स्टाइपेंड बढ़ाओ: ₹50 हजार प्रतिमाह की मांग को लेकर पैन-इंटर्न स्ट्राइक
- KORBA

कोरबा MBBS इंटर्न का सम्मान करो, स्टाइपेंड बढ़ाओ: ₹50 हजार प्रतिमाह की मांग को लेकर पैन-इंटर्न स्ट्राइक

कोरबा । मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सेवाएं दे रहे MBBS इंटर्न ने अपने अधिकारों और बेहतर कार्य-परिस्थितियों को लेकर आवाज बुलंद की है। इंटर्न्स ने स्टाइपेंड में उचित वृद्धि, समान काम के लिए समान वेतन, ड्यूटी के घंटे निर्धारित करने और कार्यस्थल पर जरूरी वेलफेयर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इंटर्न्स का […]

कोरबा

oplus_4194304

। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सेवाएं दे रहे MBBS इंटर्न ने अपने अधिकारों और बेहतर कार्य-परिस्थितियों को लेकर आवाज बुलंद की है। इंटर्न्स ने स्टाइपेंड में उचित वृद्धि, समान काम के लिए समान वेतन, ड्यूटी के घंटे निर्धारित करने और कार्यस्थल पर जरूरी वेलफेयर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

इंटर्न्स का कहना है कि वर्तमान में उन्हें करीब ₹15 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है, जबकि वे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मांग है कि स्टाइपेंड को बढ़ाकर कम से कम ₹50 हजार प्रतिमाह किया जाए।

इंटर्न्स की प्रमुख मांगें

स्टाइपेंड में उचित एवं सम्मानजनक वृद्धि की जाए।

कम से कम ₹50 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित किया जाए।

समान काम के लिए समान वेतन की व्यवस्था हो।

ड्यूटी के घंटे और कार्य-परिस्थितियों में सुधार किया जाए।

इंटर्न्स के लिए आवश्यक वेलफेयर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *