• Home  
  • वन महोत्सव-2026: वृक्षारोपण, रक्तदान और जागरूकता रैली से हरित भविष्य का संदेश
- KORBA

वन महोत्सव-2026: वृक्षारोपण, रक्तदान और जागरूकता रैली से हरित भविष्य का संदेश

कोरबा, 1 अगस्त 2026। वन महोत्सव-2026 के अवसर पर वन परिक्षेत्र बालको द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। वनमंडलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव के निर्देश एवं उपवनमंडलाधिकारी उत्तर कोरबा श्री रामसिंह राठिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक […]

कोरबा, 1 अगस्त 2026। वन महोत्सव-2026 के अवसर पर वन परिक्षेत्र बालको द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। वनमंडलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव के निर्देश एवं उपवनमंडलाधिकारी उत्तर कोरबा श्री रामसिंह राठिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बालको परिसर में वृक्षारोपण से हुई। विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

इसके बाद बालको बस स्टैंड में रक्तदान शिविर एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया, वहीं बड़ी संख्या में पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

वन महोत्सव के तहत आयोजित जागरूकता बाइक रैली कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा व्यापक वृक्षारोपण का संदेश शहरवासियों तक पहुंचाया गया। प्रतिभागियों ने लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।

वन विभाग ने कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। वन महोत्सव-2026 का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की बढ़ती जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बना।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *