• Home  
  • सुनियोजित हिंसक कृत्य था केरल में अधिकारियों पर हुआ हमला’, केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी का बयान
- देश-दुनिया - राजनीति - संगठन - हादसा

सुनियोजित हिंसक कृत्य था केरल में अधिकारियों पर हुआ हमला’, केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी का बयान

तिरुवनंतपुरम। ईडी ने केरल हाई कोर्ट में कहा है कि इस साल मई में अधिकारियों पर हुआ हमला अचानक हुआ विरोध-प्रदर्शन नहीं था। यह सुनियोजित और संगठित हिंसक कृत्य था। हमले के आरोपित की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने यह बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन के घर पर तलाशी के बाद […]

तिरुवनंतपुरम। ईडी ने केरल हाई कोर्ट में कहा है कि इस साल मई में अधिकारियों पर हुआ हमला अचानक हुआ विरोध-प्रदर्शन नहीं था। यह सुनियोजित और संगठित हिंसक कृत्य था। हमले के आरोपित की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने यह बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन के घर पर तलाशी के बाद 27 मई को ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया था। ईडी के मुलाबिक, उसके अधिकारियों पर हुए हमले को कानून-व्यवस्था की सामान्य घटना नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह हमला कई घंटों तक चली तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद हुआ था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री विजयन की बेटी की कंपनी और सीएमआरएल (कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड) के बीच कथित वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की थी। आरोप है कि विजयन की बेटी वीना और उनकी कंपनी एक्सलाजिक साल्यूशंस को 2017 और 2020 के बीच सीएमआरएल से आईटी और कंसल्टेंसी सेवाओं के लिए पैसे मिले, जबकि ये सेवाएं कभी दी ही नहीं गईं। जब ईडी के अधिकारी तलाशी के बाद वहां से निकल रहे थे, तो भीड़ ने उनकी गाड़ियों पर हमला कर दिया।